अगर होली खेलने के बाद हो रही है आंखों में जलन तो जान लीजिये उपाए

होली के दौरान स्किन केयर तो सभी कर लेते हैं, लेकिन आई केयर का क्या? आंखों की देखभाल ना सिर्फ होली खेलने से पहले करनी चाहिए बल्कि होली खेलने के बाद भी ये जरूरी है। हमें पता भी नहीं चलता कि हमारी आंखों में कितना रंग चला गया है। आपने नोटिस किया होगा कि होली के समय वैसे भी मौसम के कारण आंखों में जलन होती है। आंखों में पोलन और धूल के कारण एलर्जी भी होती है। ऐसे में होली का त्यौहार मनाना काफी परेशान कर सकता है।

होली खेलने से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • अगर आपको रंग खेलना पसंद है तो स्किन प्रोटेक्शन के साथ-साथ आंखों का प्रोटेक्शन भी जरूरी है। इसलिए आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
  • कॉन्टैक्ट लेंस कभी न पहनें। अधिकतर कॉन्टैक्ट लेंस पानी को सोख लेने वाली कैपेबिलिटी के साथ आते हैं। होली के दौरान ये रंग वाला पानी सोख सकते हैं जिससे एलर्जी की गुंजाइश बहुत बढ़ जाती है।
  • होली खेलते समय सनग्लासेज जरूर पहनें। ये सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं बल्कि आंखों की प्रोटेक्शन के लिए भी जरूरी हैं।
  • होली खेलते समय गलती से भी आंखों में हाथ ना लगाएं।
  • आंखों के आस-पास की स्किन में नारियल का तेल लगा लें जिससे परेशानी ना हो।

होली खेलने के बाद कैसे करें आंखों की केयर

  • सबसे जरूरी बात जो आपको होली खेलने के बाद ध्यान रखनी है वो ये कि आंखों को ठंडे पानी से धोना है।
  • आंखों में हाथ लगाना या फिर गीले बालों का पानी आंखों में जाना दोनों ही खराब है तो ये जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें।
  • आप आंखों को ठंडे पानी से ना धोना चाहें तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • भूल कर भी गर्म पानी ना लें।
  • आंखों के आस-पास की स्किन को भी गुनगुने पानी से मसाज किया जा सकता है।
  • नेचुरल गुलाब जल पानी में मिलाया जा सकता है।
  • कॉस्मेटिक गुलाब जल ना मिलाएं इससे आंखें जलेंगी।
  • आंखों की सफाई के बाद ही इनके आस-पास की स्किन में लोशन, क्रीम आदि लगाएं।
  • होली खेलने के बाद आंखों को रिलैक्स होने दें।
    गैजेट्स में आंखें गड़ाकर अपना काम करना सही नहीं होगा।
  • भरपूर नींद लें और सोने से पहले भी एक बार लुब्रिकेटिंग ड्रॉप्स जरूर डाल लें।
  • अगर आपको पहले से ही आंखों से जुड़ी कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से बात जरूर कर लें।
  • होली के रंग आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं और अगर आंखों में थोड़ा भी इरिटेशन है तो इसे इग्नोर न करें।
LIVE TV