शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर कार एक्सीडेंट में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में जान गवाने वालों में तीन पुरूष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की ख़बर मिलते ही मौके पर पुलिस समेत राहत दल भी पहुंची।

बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा थाना नौहझील में पर हुआ है। एसपी जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। हादसे में सात लोगों की मौत होने के अलावा एक पुरूष व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि सीएम योगी ने इस हादसे को लेकर शोक प्रकट किया है। सीएम योगी का आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि सीएम योगी ने जनपद मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नौझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट के समीप शनिवार सुबह एक वैगन आर में सवार यात्री तेज रफ्तार में किसी अज्ञात वाहन में घुस गए।
कार में सवार हरदोई जिले के बहादुर पुर निवासी लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, श्री गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और संजय के दूसरे पुत्र कृष सवार थे।