
उत्तराखंड के टिहरी जिले में चंबा-कोटि रोड पर एक भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई। एक गाड़ी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि सभी यात्री घटनास्थल पर ही अपनी जान गंवा बैठे। स्थानीय SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।
इस दुर्घटना में दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बौराड़ी अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।



