उत्तर प्रदेशकन्नौज

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत, एक महिला गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दिल्ली से पटना लौट रहे बिहार के भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की तेज रफ्तार कार दुर्घटना में मौत हो गई।

तालग्राम थाना क्षेत्र के रनवां गांव के पास हुई इस दुर्घटना में प्रवीण सिंह की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में प्रवीण सिंह के साथ एक महिला भी सवार थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रवीण सिंह कुशवाहा भागलपुर कांग्रेस के सक्रिय और प्रमुख नेता थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। कई नेताओं ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Related Articles

Back to top button