आगराउत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: शादी में जा रहे परिवार में मातम, 3 की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। फतेहाबाद क्षेत्र में तड़के सुबह एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं।

कार में सवार बिहार के पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था, लेकिन यह यात्रा खुशियों की जगह मातम में बदल गई।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button