हिमाचल को वाजपेयी की याद आएगी : जयराम ठाकुर

शिमला। हिमाचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गरुवार को कहा कि उनके राज्य की जनता पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को याद करेगी क्योंकि उनके राज्य के साथ विशेष संबंध थे।

अटल विहारी वाजपेयी

वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यहां ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी एक राजनेता और दूरदर्शी थे जिनका निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।उन्होंने कहा कि वाजपेयी हमेशा हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे और कुल्लू जिले के प्रीनि में उनका एक मकान भी है।

यह भी पढ़ें:- रूपया पहचान रहा अपनी असल कीमत, नीति आयोग ने पेश किया ये तथ्य

ठाकुर ने कहा कि राज्य की जनता हिमाचल के साथ वाजपेयी की उदारता और विशेष लगाव को हमेशा याद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल घाटी को बाहरी दुनिया से जोड़ने के लिए रोहतांग सुरंग के निर्माण का विचार के लिए 1998 वाजपेयी ने रखा था और 3 जून 2000 को इस परियोजना की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें:- वाजपेयी का निधन एक युग की समाप्ति : मोदी

उन्होंने कहा कि यह परियोजना अब पूरी होने के करीब है और राज्य के लिए वाजपेयी का यह सबसे बड़ा उपहार होगा। इससे पहले ठाकुर, वाजपेयी का हालचाल लेने के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ दिल्ली के एम्स गए थे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV