आध्यात्मिक विश्वविद्यालय : ढोंगी बाबा का अंत नजदीक ! हो रहे एक के बाद एक बड़े खुलासे

वीरेंद्र देव दीक्षितनई दिल्ली। राजधानी में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के आड़ में लड़कियों का शोषण करने वाले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे कई हैरान करने वाली बातें सामने आ रही हैं। ढोंगी बाबा की काली करतूतों का अड्डा सिर्फ रोहिणी के विजय विहार में ही नहीं, बल्कि दिल्ली के पालम इलाके में भी बताया जा रहा है।

इस बात का खुलासा गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के सामने उस समय हुआ, जब वहां पालम आश्रम से एक युवती को पेश किया गया। इसके साथ ही यह आशंका है कि पालम में भी आश्रम के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है।

अगर पिछले कुछ वर्षों पर नज़र डालें तो आत्मा को परमात्मा से मिलाने का ढोंग रचने वाले न जाने कितने बाबाओं का कच्चा चिट्ठा लोगों के सामने उजागर हुआ है। अभी हाल ही हुए डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम पर सबसे बड़े खुलासे के बाद से एक-एक करके कई बाबाओं की पोल खुलती नजर आ रही है।

एक के बाद एक हो रहे कई बड़े खुलासे

दिल्ली के रोहिणी में बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम पर छापा पड़ने के बाद एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। वहीँ बाबा के शिकंजे से मुक्त हुई कुछ पीड़ित महिलाओं ने अपनी दर्दनाक आपबीती बताई है।

पीड़िता ने बताया, ‘मैं फरुखाबाद के आश्रम में रहती थी। वहां मैं सेवा करती थी। मुझे बताया गया कि भगवान रहते हैं। मैंने कुछ लोगों से सुना की बाबा रात 12 बजे के बाद गुप्त आश्रम में लड़कियों से गलत हरकत करता था।

यह भी पढ़ें:- किस्सा… उस जादूगर का जिसके सवालों से गणित भी खौफ खाती थी

उन्होंने बताया कि यह पता लगाने मैं एक दिन चुपके से बाबा के कमरे के पास पहुंची तो वह निक्कर पहने लेटा हुआ था। उसने मुझे देखा और कहा आओ तुम्हें गुप्त प्रसाद देता हूं और मेरे कपड़े खींचने लगा।

वहीँ एक अन्य पीड़िता ने कहा कि बाबा छोटी लड़कियों को गुप्त प्रसाद देना पसंद करता था। वह सेविकाओं को बच्चियों को लाने के लिए बोलता था। यदि कोई उम्र दराज महिला उसके पास जाती थी तो उन्हें वह डांटकर भगा देता था।”

आश्रम से मुक्त हुई 16 साल की पीड़िता ने बताया कि बाबा के आश्रम में जबरदस्ती करवाई जाती थी। उसके फोटो को सुबह उठकर सेवक प्रणाम करवाते थे।

यह भी पढ़ें:- टीचर देंगे सबूत, बच्चे शौचालय में जाते हैं या खुले में

उन्होंने बताया, ‘कभी-कभी बाबा हमारे कमरे में आता था और मालिश करवाता था। फिर कंबल में अंदर लेकर हमें जबरदस्ती खींचता था और विरोध करने पर पीटता था और बाथरूम में बंद कर देता था।”

कोर्ट ने कहा- हम कैसे युग में जी रहें

कोर्ट को जब रोहिणी के विजय विहार इलाके में स्थित विश्वविद्यालय में छापेमारी करने वाली पुलिस ने वहां कम उम्र की लड़कियों को कैद में रखने की बात बताई तो हाई कोर्ट गुस्से से गुर्रा उठा। कोर्ट ने गुस्से में कहा कि हम कैसे युग में जी रहे हैं।

शुक्रवार को हाई कोर्ट ने बाबा के वकील से बाबा के बारे में जानकारी मांगी थी, लेकिन वकील ने कोर्ट को बताया कि बाबा कोर्ट में पेश ही नहीं होना चाहते हैं। साथ ही बाबा के वकील ने यह भी कहा कि वह कोर्ट में बाबा का नहीं बल्कि सिर्फ आश्रम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- अश्लील वीडियो बनाकर मौलवी ने कमाए लाखों, अब पुलिस वसूलेगी

वहीं याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि लड़कियों से उनके ही परिजनों के खिलाफ जबरन पत्र लिखवाए गए थे। इस पर हाइकोर्ट ने कहा, “200 से अधिक लड़कियों को अपने जानवरों की तरह बंधक बनाकर रखा हुआ है। यह किस तरह की आध्यात्मिक क्लास दी जा रही है। एक या 2 मामलों में लड़कियां परिजनों के खिलाफ शिकायत कर सकती हैं, सभी लड़कियां ऐसा कैसे कर सकती हैं?

विश्वविद्यालय पर छापेमारी के दौरान मौजूद रहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती जयहिंद ने जब कोर्ट को बताया कि छापेमारी के दौरान उन्होंने देखा कि सिर्फ कम उम्र की लड़कियों को ही बाबा के सामने सरेंडर करना होता है, पुरुषों को नहीं।

यह भी पढ़ें:- ‘क्रिसमस में डाली खलल, तो निकाल लेंगे आंख’

इस पर कोर्ट ने कहा कि हम पहली बार ऐसा देख रहे हैं कि सिर्फ कम उम्र की लड़कियों को पिंजड़े में बंधक बनाकर रखा जा रहा है और उन्हें गोपियों की तरह ट्रीट किया जा रहा है। और यहां पर सिर्फ लड़कियों को रखा जा रहा है, पुरुषों को नहीं, हम किस युग में जी रहे हैं?

सीबीआई कर रही मामले की जांच

बताया तो यह भी जा रहा है कि दिल्ली के अलावा बाबा के 8 आश्रम और हैं। हर आश्रम में करीब 100 से 150 महिलाएं और पुरुष रहते हैं। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

बता दें कि देशभर की कई लड़कियां बाबा के यहां बंधक बनाकर रखी जाती थी। उन्हें नशीले इंजेक्शन देकर बदहवास कर दिया जाता था। छापे के दौरान बेहोशी की हालत में कई लड़कियां पुलिस को मिली थी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV