फिर गरमाई राम मंदिर पर सियासत, भड़के केंद्रीय मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को लेकर सियासत गरम होती दिखाई देने लगी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मामले पर जोर देते हुए कहा कि राम मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बातों में शिया और सुन्नी समुदायों के सहयोग देने की भी बात कहीं।

खबरों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने राम मंदिर पर शिया समुदाय द्वारा समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होने सुन्नियों के भी समर्थन देने की उम्मीद जताई है।

मितरों… कर्नाटक में कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है

भाजपा के वरिष्ठ नेता

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हिंदू और मुसलमान राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आएंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो कहां पाकिस्तान में बनेगा?

बता दें उन्होंने यह बातें शनिवार (3 जनवरी) को ठाणे‌‌‌‌‌‌ में 25वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर कही।

केसर, चंदन के अभिषेक से महकेगी बाहुबली की प्रतिमा

वहीं पिछले साल नवंबर महीने में उत्तर प्रदेश शिया केंद्रीय वक्फ बोर्ड ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल को लेकर दशकों से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक प्रपोजल सौंपते हुए कहा था कि अयोध्या में मंदिर बनाया जा सकता है और मस्जिद लखनऊ में बनाई जा सकती है।

गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया राम मंदिर मुद्दे का समाधान बेशक संसद में कानून के जरिए चाहते हैं, मगर विहिप अभी केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। अभी सरकार पर दबाव बनाने के बजाय विहिप को शीर्ष न्यायालय के फैसले का इंतजार है।

हालांकि, राम मंदिर मामले पर 8 फरवरी से सर्वोच्च न्यायालय में शुरू होने वाली निर्णायक सुनवाई से पहले विहिप ने मीडिया में अपना पक्ष रखते हुए मामले पर माहौल गरमाने की कवायद शुरू कर दी है।

विहिप ने स्पष्ट कर दिया है कि राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला चाहे जो भी हो मामला अब तय हो जाना चाहिए।

विहिप चाहती है कि राम मंदिर का मामला किसी भी तरह न्यायालय की परिधि से बाहर आ जाए, ताकि सड़क पर फैसला होने का रास्ता साफ हो जाए।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव चंपत राय ने कहा कि सरकार को जो भी फैसला देना है दे, बाद में सरकार और देश की जनता तय करेगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि राम मंदिर को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई की अंतिम बाजी भी वे ही जीतेंगे।

देखें वीडियो :-

LIVE TV