घर पर बनाये ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक, गर्मीयों में भी रहेंगे तरोंताजा

(अराधना)

गर्मियों के मौसम में लोग खुद को एनर्जी से भरपूर और तरोंताजा बनाये रखने के लिए तरल पदार्थ का सेवन करना ज्यादा पसंद करते है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले कुछ एनर्जी ड्रिंक फटाफट एनर्जी तो दे सकते है। लेकिन इनमे आर्टिफिशियल फ्लेवर और शुगर मिले होते हैं। जो शरीर को नुकसान कर सकते हैं। अगर आप घर पर ही कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाना चाहती है तो आइए आपको बताते है घर पर आसानी से बनने वाली रिफ्रेशिंग ड्रिंक की रेसिपी-

नींबू पानी
गर्मियों के मौसम में नींबू बहुत काम का साथी होता है। गर्मियों के दिनों में नींबू पानी पीने से शरीर में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है। नींबू पानी की मदद से लू और हीट स्ट्रोक से भी बचा जा सकता है।

नींबू के साथ मिलाएं सेब का रस
नींबू के रस में सेब का रस मिलाकर और साथ में अदरक के रस को मिलाकर जूस तैयार किया जा सकता है। ये जूस काफी एनर्जी देने का काम करता है। वहीं ये जूस काफी ज्यादा सेहतमंद भी है।

जौ का रस
जौ सेहत के लिए विशेष लाभदायक होता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। जौ के आटे को ड्रिंक बनाकर पिया जा सकता है। जौ का ड्रिंक तैयार करने के लिए जौ को रात में भिगोकर सुबह इस पानी को उबाल लें। फिर इसे छानकर इसमे नींबू और शहद मिलाकर ड्रिंक तैयार करें। ये ड्रिंक सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

ग्रीन टी
सेहत के लिए काफी लाभदायक ग्रीन टी को पीने से मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक होता है। ग्रीन टी के साथ चिया सीड को मिलाकर ड्रिंक तैयार करें। इसे पीने से थकान दूर होता है और ये काफी एनर्जी देने वाला ड्रिंक होता है।

LIVE TV