Health Tips: इन 4 चीजों के प्रयोग से दीजिए अपनी हड्डियों को लंबा वरदान

यदि हमें स्वस्थ रहना है तो हमें अपने स्वास्थय का ध्यान रखना ही होगा। जिसके लिए हमें अपनी बिगड़ी दिनचर्या के साथ अपने खान-पान को सही करना होगा। यदि हमारा खान-पान सही नही है तो इसके कारण अनेक रोग व बिमारिया हमारे शरीर को अपना घर बना लेती हैं। कम उम्र में ही कई लोगों को जतिल समस्याओं से जूझना पड़ता है। आज हम आपको ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) रोग के बारे में बताएंगे। यह हमारी हड्डियों से संबधित रोग होता है। जिसके बाद सभी चिकित्सक पोषक आहार लेने को कहते हैं। बस यहि काम यदि हम शुरुआत से ही करें तो इस रोग से हम जीत सकते हैं व हड्डी संबधी अन्य रोगों से भी हम मुक्त हो सकते हैं। इसके लिए आपको इन सरल चीजों को अपनी डायट में शामिल करना है तो आइए जानते हैं इनके बारे में-

हरी सब्जियां खाएं
हरी सब्जियों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नही रह जाती है। यदि हम रोजाना हरी सब्जियों की सोवन करते हैं तो हम कभी भी बीमार नही पड़ेंगे। हरी सब्जियां हमारे लिए प्रकृति का वरदान है। डॉक्टर्सों का भी यही कहना है कि हमें हरी सब्जियों को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए जिससे हम स्वस्थ बने रहें। इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण यह आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।

ड्राई फ्रूट्स जरुर खाएं
हमारी हड्डियों के लिए ड्राई फ्रूट्स किसी औषधि से कम नही हैं। साथ ही इनका सेवन हमारे लिए काफी फायदेमंद है। ड्राई फ्रूट्स में खासकर बदाम हमारी हड्डियों के लिए कारगर साबित होता है। बता दें कि इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम और विटमिन-डी पाया जाता है। ड्राई फ्रूट्स ना ही सिर्फ बमारी सेहत का खयाल रखते हैं बल्कि यह हमारी सुदरता को बरकरार रखने में सहायता करते हैं।

डायट में जोड़ें फैटी फिश
फैटी फिश (तैलीय मछली) गई गुणों से भरपूर होती है। बता दें कि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-ऑक्सीडेटिव गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यदि हम चिकित्सकों की बात करें तो वे इसे हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से विटामिन डी के साथ ही कैल्शियम की कमीं हमारे शरीर में नही रहती जिसके कारण हमारी हड्डिया मजबूत रहती हैं।

डेयरी प्रोड्क्ट का सेवन करें
दूध से निर्मित सभी उत्पादें में विटामिन-डी और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। विशेषज्ञों बतातें है कि डेयरी उत्पादों (दूध, दही, पनीर) का रोजाना सेवन करने से हड्डियों संबधित सभी बिमारियां दूर हो जाती हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-डी और कैल्शियम हड्डियों को बेजोड़ व मजबूत बनाते हैं। इसमें प्रोटीन की भी अधिकता होती है जिसके कारण इसे शरीर निर्माण का पूरक कहा जाता है। इन चीजों को इस्तेमाल करने से आपके सभी घाव, चोट व जख्म जल्द सही हो जाते हैं। इसके फायदों को जानते हुए आप इन डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन अवश्य करें।

LIVE TV