Health Tips: आंखों से जुड़ी इस खतरनाक बीमारी को ना करें नजरअंदाज, तेजी से फैलती है

रेटिनल डिटैचमेंट आंखो से जुड़ी एक खतरनाक अवस्था है। इस अवस्था में रेटिना तक खून और पोषक तत्व पहुंचने में दिक्कत होती है। जिसमें रेटिना आंख की पिछली दीवार से अलग हो जाती है। अगर इस समस्या का समय पर इलाज ना कराया गया तो यह समस्या बढ़कर आंखों की रोशनी भी ले लेती हैं।

लक्षण

अगर किसी व्यक्ति को नजर के सामने अलग सी रोशनी की किरणें या धागे जैसी हिलने वाले वस्तुएं दिखे तो उसे हल्के में न लें। साथ ही अगर किसी को किनारों से चीजें अंधेरी सी दिखाई दे, तो बिना किसी देरी के एक अच्छे रेटिना विशेषज्ञ को दिखाएं।

प्रकार

रेटिनल ब्रेक या टीअर : इसे चिकित्सकीय शब्दों में रेग्मैटोजिनस रेटिनल डिटैचमेंट कहते है। इसमें आंख के मध्य में मौजूद तरल जिसे विट्रियस कहते हैं, रेटिनल टीअर से निकलने लगता है, जिसके कारण रेटिना अपने स्थान से हटने या उठने लगता है।

एक्सुडेटिव रेटिनल डिटैचमेंट : यह रेटिना से तरल के रिसाव के कारण होता है। ज्यादातर मामलों में ट्यूमर या किसी सूजन संबंधी विकार के कारण एक्सुडेटिव रेटिनल डिटैचमेंट होता है।

ट्रैक्शन रेटिनल डिटैचमेंट : ऐसा प्रोलिफरेटिव डायबिटिक रेटिनोपैथी के कारण होता है। इसमें रेटिना विट्रियस कैविटी में मौजूद संवहनी ऊतक से अलग हो जाती है।

LIVE TV