Health : गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं ?

गर्मी का मौसम आते ही कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे डिहाईड्रेशन, भूख न लगना, अत्यधिक पसीना आना आदि शुरू हो जातीं हैं। जैसे-जैसे पारा चढ़ता जाता है, यह समस्याएं भी बढ़ती जाती हैं। इस कारण गर्मियों के मौसम में अपने आपको सन स्ट्रोक (लू) से बचाना व शरीर के तापमान को नियंत्रित रखना एक चुनौती होता है। लेकिन अगर बात पोषण की हो तो इसके लिए कुछ खास तरह के आहार को ग्रहण करना काफी फायदेमंद होता है। हम यहां बताएंगे कि गर्मियों के मौसम में क्या खाना चाहिये व क्या नहीं?

क्या खायें ?

1. दही : गर्मियों के मौसम के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें आप धनिया, जीरा पाउडर व नमक को मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। अगर मीठे के शौकीन सकते हैं तो फिर शक्कर मिलाकर या लस्सी बनाकर भी इसे ले सकते सकते हैं।
2. खीरा : इसमें जरुरी पोषक तत्व व पानी की मात्रा भरपूर होती है। इसे आप खाने के साथ सलाद के रुप या ऐसे ही खा सकते हैं।
3. तरबूज : गर्मियों के मौसम में डिहाईड्रेशन से बचने के लिए यह सबसे उपयुक्त फल है, जो हमें तरोताजा रखता और भीतर से पोषण प्रदान करता है।
4. नारियल पानी : यह सबसे अच्छा नैचुरल एनर्जी ड्रिंक है, जो हमें अत्यधिक गर्मी में भी फ्रेश व एनर्जेटिक बनाएं रखने में मदद करता है। इसमें हमारे शरीर के लिए जरुरी सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
5. गन्ने का रस: अगर हम गर्मी के मौसम में ठंडक पहुंचाने वाले पेय पदार्थों की बात करें तो यह गन्ने के रस के बिना पूरी नहीं हो सकती। यह हमें पीने के तुंरत बाद ही ठंडक का एहसास कराकर कर स्फूर्ति प्रदान करता है।
6. फालूदा : इसका नाम सुनते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता है। यह बहुत पौष्टिक, स्वादिष्ट व एनर्जी से भरपूर होता है।

क्या न खाएं ?

1. खाने में मसाले : हम भारतीयों को ज्यादातर तीखा व मसालेदार खाना ही पसंद आता है, मगर यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत हानिकारक हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में तो इनका प्रयोग कम से कम करना चाहिये।
2. आॅयली फूड : इस मौसम में खाने में तेल का इस्तेमाल कम करना ही बेहतर होता है, क्योंकि इस तरह के खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिससे हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
3. जंक फूड : इस मौसम में जंक फूड जैसे-बर्गर, पिज्जा आदि को पचने में अधिक समय लगता है, जिससे फूड पॉइजनिंग होने का खतरा बना रहता है।
4. चाय व कॉफी : चाय व कॉफी पीने से शरीर के तापमान में वृद्धि होती है और साथ ही यह डिहाईड्रेशन की समस्या को भी बढ़ाती है, इसलिए इनका सेवन गर्मी के मौसम में ज्यादा नहीं करना चाहिये। सुबह एक कप ग्रीन टी आप पी सकते हैं।
5. पपीता व पाइन-एपल (अन्नानास) : इनकी तासीर गर्म होती है, जिनसे शरीर में गर्मी पैदा होती है। इस कारण इनका सेवन गर्मियों में कम या करना ही नहीं चाहिये।

LIVE TV