
हरियाणा में IDFC First Bank से जुड़े 590 करोड़ रुपये के बड़े कथित घोटाले में अब बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। हरियाणा सरकार ने इस मामले में 5 IAS अफसरों की भूमिका की जांच के लिए CBI को अनुमति दे दी है।
CBI ने 14 मई को पंचकुला और चंडीगढ़ में 7 जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तावेजों और सरकारी फंड के गलत इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।
अब तक इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। CBI संदिग्ध बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है। मामले में और खुलासे होने की संभावना है।



