
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई। श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी फ्लाईओवर के पास स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई।
मृतकों की पहचान:
- वीर सिंह (53 वर्ष), पुत्र मोहर सिंह
- मंजू (50 वर्ष), पत्नी वीर सिंह
- शिव सिंह (5 वर्ष), पोती
तीनों श्यामपुर के गाजीवाली गांव के निवासी थे। वे हरिद्वार से स्कूटी पर घर लौट रहे थे।
पुलिस का बयान
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि अंधेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली का सड़क किनारे खड़ा होना हादसे का मुख्य कारण प्रतीत होता है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।



