
पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही खबर आ रही है कि गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले 28 सितंबर को दोनों पार्टी में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों 2 अक्टूबर को पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को पार्टी की राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती हैं।
अगले साल कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिसे देखते हुए कांग्रेस ने अपने वोट बैंक गणित पर ध्यान केंद्र कर दिया हैं। बता दें कि पंजाब,उत्तर प्रदेश,गुजरात सहित कई और राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने वोट बैंक गणित पर ध्यान केंद्रित कर रखा हैं। वहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं।
बता दें कि 2022 में कई राज्यों में चुनाव है। उसी मद्देनजर कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी को कांग्रेस पार्टी में शामिल कर रही हैं। कांग्रेस युवा और ऐसे चर्चित चेहरों को पार्टी में शामिल कर रही है जो आने वाले समय में कांग्रेस को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं। वहीं कन्हैया कुमार राहुल गांधी से दो बार मिल भी चुके हैं। साथ ही प्रियंका गांधी से भविष्य में होने वाले चुनावों पर भी चर्चा कर चुके हैं। बता दें कि 2019 में कन्हैया कुमार ने बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमे गिरिराज सिंह से हार गए थे।

इसके बाद जिग्नेश मेवाड़ी ने ट्वीट कर कहा चरणजीत सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री नियुक्त करने का निर्णय एक संदेश है जो राहुल गांधी और पार्टी के सदस्यों ने लिया है वह सराहनीय है। उन्होंने आगे लिखा कि इसका असर सिर्फ दलितों पर ही नहीं बल्कि तमाम सबाल्टर्न पर होगा।