देशबड़ी खबरशिक्षा

NEET री-एग्जाम से पहले घोर लापरवाही: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर, राहुल गांधी ने NTA पर साधा निशाना

नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा (Re-NEET) से ठीक एक दिन पहले NTA की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नागपुर के एक छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को परीक्षा केंद्र के रूप में अबू धाबी (UAE) आवंटित कर दिया गया।

छात्र ने आवेदन में नागपुर, वर्धा और भंडारा को केंद्र के रूप में चुना था, लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर अबू धाबी का इंडियन स्कूल केंद्र दिखाई दिया। छात्र के पास पासपोर्ट भी नहीं है और परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे भी नहीं थे। इस गलती से छात्र सदमे में चला गया और रातभर रोता रहा।

राहुल गांधी का हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए NTA पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? एक बच्चा महीने भर से तैयारी कर रहा था, लेकिन एक दिन पहले उसे अबू धाबी सेंटर मिल गया। यह शिक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि बच्चों की मानसिक शांति लूटने का सिलसिला है।”

NTA का एक्शन
मामला वायरल होने के बाद NTA ने तुरंत संज्ञान लिया और छात्र को नया केंद्र आवंटित करने की बात कही है। NTA ने कहा कि वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद छात्र को नागपुर में ही परीक्षा केंद्र दे दिया जाएगा।

री-नीट परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

Related Articles

Back to top button