Google Chrome यूज करने वाले यूजर्स को खतरा,बचने के लिए तुरंत करें ये काम

भारत सरकार के आईटी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In ने गूगल क्रोम यूजर्स को हाई लेवल थ्रेट की चेतावनी दी है| वार्निंग के अनुसार, गूगल क्रोम में कई कमियों के बारे में जानकारी मिली है|

CERT-In चाहता है कि क्रोम यूजर तुरंत लेटेस्ट वर्जन में ब्राउजर को अपडेट करें, ताकि  हैकर्स टारगेट सिस्टम में मनमाना कोड की मदद से सेंसिटिव जानकारी को एक्सेस ना कर सके,आइए जानते हैं,ये चेतावनी आखिर किन यूजर्स के लिए है|

क्या आ रही है दिक्कत

CERT-In  ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 101.0.4951.41 से पहले का Google क्रोम वर्जन सॉफ्टवेयर में एक नई खामी से प्रभावित हुआ था| खतरा मुख्य रूप से केवल डेस्कटॉप यूजर्स के लिए है| Google ने फ्लॉ को स्वीकार किया है और क्रोम ब्लॉग पोस्ट पर 30 कमजोरियों को लिस्टेड किया है| लगभग सात फ्लॉज को ‘हाई’ थ्रेट्स के रूप में वर्गीकृत किया गया है| | एजेंसी ने कहा कि इससे पहले का कोई भी वर्जन हमलों के लिए अतिसंवेदनशील हो सकता है, जिससे अंततः संवेदनशील डेटा का नुकसान हो सकता है|

Google ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘बग डिटेल्स और लिंक तक पहुंच को तब तक प्रतिबंधित रखा जा सकता है जब तक कि अधिकांश यूजर्स को फिक्स के साथ अपडेट नहीं किया जाता है| अगर थर्ड पार्टी लाइब्रेरी में बग मौजूद है, तो हम प्रतिबंध भी बनाए रखेंगे|

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने इस हफ्ते के शुरुआत में इस वर्जन को जारी किया था जोकि इंप्रूवमेंट और फिक्स के साथ आता है।

How to update Chrome to latest version

  • अपने पुराने गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने के लिए सबसे पहले गूगल क्रोम को ओपन करें।
  • गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करने के बाद राइट साइड में ऊपर की तरफ आपको थ्री डॉट दिखाई देंगे, इनपर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको सेटिंग्स ऑप्शन नजर आएगा, इसपर टैप करें।
  • सेटिंग्स ऑप्शन खुलने के बाद आपको लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन्स दिखाई देंगे, यहां आपको About Chrome ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप About Chrome पर क्लिक करेंगे आपको पता चलेगा कि आप कौन सा वर्जन यूज कर रहे हैं और आपको अपडेट करने का भी यहां विकल्प शो होगा।
LIVE TV