Google प्लेस्टोर पर आतंकियों ने लांच किया App

terrorist_569cf3d93f627एजेन्सी/कैलिफोर्निया : कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा और तालिबान तकनीक के लिहाज से बेहद अपडेट होते जा रहे हैं। ये इंटरनेट के जरिय युवाओं को खुद से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। हाल ही में तालिबान ने इसे गूगल प्ले स्टेार पर लांच किया था। एप का नाम आलमराह बताया गया है। इस एप को पश्तो भाषा में लांच किया गया है।  दरअसल यह एंड्राॅयड मोबाईल्स के लिए लांच किया गया था। इसमें ऐसे वीडियोज का उल्लेख है जो कि आतंक की आग को फैलाने वाले हैं। इसमें दोनों संगठनों की भयावहता का उल्लेख है। हालांकि बाद में इसे गूगल ने हटा दिया लेकिन इससे जाहिर होता है कि आतंकियों के हौंसले कितने बढ़ रहे हैं। तालिबान द्वारा इस एप को 1 अप्रैल में लांच किया गया था। एप लांच होने के कुछ देर बाद ही यह प्ले स्टोर पर नजर नहीं आया। तालिबान ने इसके पीछे टेक्निलक फाॅल्ट का हवाला भी दिया। तालिबान द्वारा एप को लेकर अमेरिकी साइट इंटेल द्वारा जानकारी दी गई। अमेरिका का इंटेल समूह आतंकी संगठनों और गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए बनाया गया। जिसने इस तरह की एप लांच करने की जानकारी दी थी। दरअसल इस तरह की नीतियों का पालन न करने वाली एप को गूगल प्ले से हटा कर गूगल आतंक को बढ़ने से रोकती है।

LIVE TV