Goa Election 2022: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, BJP छोड़ पार्टी में आए माइकल लोबो को मिला टिकट

गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election 2022) के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress) ने मंगवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। राज्य विधानसभा की 40 सीटों पर 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए जारी इस सूची में 9 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। इसमें राज्य के पूर्व मंत्री माइकल लोबो जो हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, वे कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर कलंगुट से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि कांग्रेस ने इससे पहले 17 दिसंबर को पहली सूची जारी की थी। जबकि दूसरी सूची 9 जनवरी को जारी की थी। पहली सूची के तहत आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था, जबकि दूसरी सूची के तहत सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया।

Image
LIVE TV