Ghaziabad: माँ ने 40 दिन के बेटे और अपनी बेटी की हत्या कर की खुदखुशी

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक दर्दनाक घटना ने सबको हैरान कर दिया हैं। गाज़ियाबाद के लोनी इलाके में एक 25 साल की महिला प्रिया दहिया ने 18 जुलाई की शाम अपनी 5 साल की बेटी और 40 दिन के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी और फिर खुद भी पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय महिला के पति अरविंद मलिक दूध लेने के लिए गए थे।

8 साल पहले की थी लव मैरिज

मूल रूप से झाल, जिला शामली के रहने वाले अरविंद प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। करीब आठ वर्ष पूर्व अरविंद और प्रिया ने लव मैरिज किया था। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

महिला की स्थिति थी सामान्य

पड़ोसियों का कहना हैं की प्रिया दहिया को कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। घर में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा कोई नहीं रहता था। प्रिया के इस कदम के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन लोगों का कहना हैं की पति पत्नी में अनबन रहती थी, इसलिए प्रिया ने यह हैरान करने वाला कदम उठाया।

LIVE TV