जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश पर एक और महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुशवाशिंगटन| अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश पर एक और महिला ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। यह घटना उनके 1992 में राष्ट्रपति रहने के दौरान की है। मिशिगन की 55 वर्षीय महिला ने गुरुवार को ‘सीएनएन’ को बताया कि घटना तब हुई थी, जब वह डियरबॉर्न में अपने पिता के साथ बुश के पुनर्निर्वाचन अभियान के चंदा जुटाने से संबंधित एक समारोह में शामिल हुई थी। तस्वीर खिंचाने के दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव का जिम्बाब्वे में शांति बनाए रखने का आह्वान

महिला ने कहा, “हम एक तस्वीर खिंचाने के लिए करीब आ गए थे और वह बहुत ही खराब था।”

उन्होंने कहा, “वह केवल कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराईं। वहां चारों ओर कई लोग थे, जिसमें अमेरिकी खुफिया प्रमुख भी शामिल थे। लेकिन किसी ने इस पर गौर नहीं किया।”

महिला ने बताया कि इस घटना को लेकर उन्होंने सोचा कि तस्वीर खिंचाने के लिए लोग करीब आ रहे हैं और इसलिए शायद यह एक दुर्घटना होगी। लेकिन हालिया रपट में जब छह अन्य महिलाओं ने आरोप लगाया कि 2003 और 2016 के बीच पूर्व राष्ट्रपति ने तस्वीर खिंचाने के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की, तब वह इस घटना पर फिर से सोचने पर मजबूर हो गईं।

बुश के प्रवक्ता जिम मैकग्रैथ ने इस नवीनतम आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

‘धरती को कृत्रिम तरीके से ठंडा करना विनाशकारी’

जिम ने हालांकि अन्य आरोपों के सामने आने पर बुश की तरफ से माफी मांगी थी।

वहीं, एक नवंबर को जॉर्ज डब्ल्यू. बुश की पत्नी लौरा बुश ने अपने ससुर के खिलाफ कथित आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें निर्दोष बताया था।

देखें वीडियो :-

LIVE TV