Ganga Dussehra 2021: इन चीजों को दान करने से मिलता है अक्षय पुण्य का लाभ, मन से दूर होंगे क्लेश

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा 20 जून यानी रविवार को है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह की इसी तिथि पर राजा भागीरथ ने कठोर तप कर मां गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित किया था। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ माह में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। स्कंद पुराण में भी गंगा दशहरा का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है। देश में लॉकडाउन के कारण इस बार गंगा स्नान करना संभव नहीं है। ऐसे में घर पर कुछ उपाय करने से गंगा दशहरा का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

गंगा दशहरा पर इन चीजों का करें दान

♦ गंगा दशहरा के दिन स्नान के बाद किसी गरीब व्यक्ति को पानी से भरा हुआ घड़े का दान जरूर करना चाहिए।
♦ इस पर्व पर मौसमी फल को दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
♦ राहगीरों को पानी पीने की व्यावस्था करनी चाहिए। ऐसे करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

LIVE TV