Gandhi Jayanti 2020 : जानें कब मनाया जाता है विश्व अहिंसा दिवस, क्या है इसका महत्व

देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी को हम महात्मा गांधी और बापू के नाम से भी जानते हैं। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर सन् 1869 में पोरबंदर गुजरात में हुआ था। हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी को अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाना जाता है।

बापू ने अहिंसा के मार्ग पर चल कर भारत को अंग्रेज़ों के शासन से आज़ादी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। महात्मा गांधी के कठिन परिश्रम और अहिंसक आंदोलन ने लोगों में प्रेरणा जगाई। आपको बता दें, 2 अक्टूबर को उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : 27 सितंबर 2020 : भारत और विश्व इतिहास में ऐतिहासिक घटनाएं.

LIVE TV