यूपी के पूर्व गवर्नर बीएल जोशी का निधन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दुख

बीएल जोशीनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल रहे बीएल जोशी का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। जोशी 81 वर्ष के थे। तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद जोशी को दिल्ली के एम्स में शुक्रवार सुबह ही भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही राज्यपाल राम नाईक ने शोक व्यक्त किया है।

बीएल जोशी के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है।

राजस्थान में जन्में जोशी के निधन की खबर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि कि वो मेरे बेहद करीबी थे, उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने संदेश में ईर से उनकी आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख की घडी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बता दें बीएल जोशी ने 28 जुलाई 2009 को उत्तरप्रदेश के राज्यपाल बने, जबकि दूसरी बार उन्होंने 7 मार्च 2014 को राज्यपाल पद संभाला था। इसके पहले वो उत्तराखंड व मेघालय के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल भी रहे।

LIVE TV