थायरॉइड से पीड़ितों के लिए ये 5 चीजें हैं जहर, तुरंत छोड़ दे इनका सेवन

आजकल व्यस्त जीवनशैली की वजह से ज्यादातर लोगों में थायरॉइड की समस्या देखने को मिल रही है। खासकर महिलाएं इसकी सबसे ज्यादा शिकार होती हैं। थायरॉइड हमारे शरीर के अंदर मौजूद एक एंडोक्राइन ग्लैंड होता है। थायरॉइड ग्लैंड के सही तरीके से काम ना करने से आपको सेहत से जुडी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या जूझ रहे हैं तो इन 5 चीजें से दूरी बना लें। जोकि आपके सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकती हैं।

थायरॉइड से

दरअसल, थायरॉइड एक साइलेंट किलर बीमारी होती है। अगर आप थायरॉइड की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले वनस्पति घी से बनी चीजों को का सेवन करना तुरंत बंद कर दें।

इस घी का इस्तेमाल खाने-पीने की दुकानों में जमकर होता है। इससे अच्छे कॉलेस्ट्रॉल खत्म होते हैं और बुरे बढ़ते हैं। बढ़े थायरॉइड से जो परेशानियां पैदा होती हैं, ये उन्हें और बढ़ा देता है।

अगर आप मांसाहारी हैं और रेड मीट का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि रेड मीट खाने से थायरॉइड के रोगियों को बदन में जलन की शिकायत होने लगती है। आप चिकन वगैरह ले सकते हैं, चिकन में अच्छा प्रोटीन होता है और उससे फैट बढ़ने की दिक्कत नहीं होती।

शराब पीना तो वैसे भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन अगर आप थायरॉइड जैसी गंभीर बीमारी में यदि शराब पीते हैं ये और भी खतरनाक साबित हो सकता है।

कैफीन वैसे तो सीधे थायरॉइड नहीं बढ़ाता, लेकिन ये उन परेशानियों को बढ़ा देता है, जो थायरॉइड की वजह से पैदा होती हैं, जैसे बेचैनी और नींद में खलल। इसलिए आप कॉफी से थोड़ा दूर ही रहें तो ठीक है।

थायरॉइड ग्लैंड्स हमारे शरीर से आयोडीन लेकर थायरॉइड हारमोन को पैदा करते हैं। ऐसे में जो लोग इसके ज्यादा होने से परेशान हैं, उन्हें ऐसे खाने से परहेज करना चाहिए, जिनमें खूब आयोडीन हो। साथ ही सी फूड और आयोडीन वाले नमक को भी अवॉइड करना चाहिए।

LIVE TV