फतेहपुर:मेला देख कर लौट रही बहनो के साथ आठ लोगों ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, मेला देख कर लौट रही चचेरी बहनो के सतह आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शोभन सरकार के मेले से 17 साल की किशोरी और उसकी छोटी पंद्रह वर्षीय चचेरी बहन और भाई रात करीब 11बजे घर लौट रहे थे। यह लोग मेला स्थल से कटरी मार्ग पर पहुंचे थे जहां गांव के ही आठ युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। भाई और छोटी बहन को दो युवकों ने किनारे ले जा कर बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बहनों से बारी-बारी से आठ युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित किशोरियां घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

उन्होंने 1090 पर सूचना दी। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने 6 युवकों को पकड़ा है। एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर घटना की जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि भाइयों को पकड़ा गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित किशोरियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

LIVE TV