MS धोनी का नया लुक देख फैंस हुए दिवाने, रणवीर से दूर रहने की मिली सलाह, जानें वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल मे चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाली आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में वापसी का ऐलान एक अलग ही अंदाज में किया है। पहले विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक एड शूट किया हैं।

Mahendra singh dhoni दिखे नए लुक में, IPL सभी ने किया पसंद

वीडियो में धोनी सितारा बनकर नजर आए जो लोगों से भरी लोकेलिटी में घूमते हुए आईपीएल की वापसी का गुणगान करते हैं। धोनी इसमें दावा करते हुए नजर आ रहे हैं कि सीजन में ड्रामा, सस्‍पेंस, क्‍लाइमेक्‍स और हेलीकॉप्‍टर उड़ता हुआ नज़र आएगा।

बॉलीवुड के मशहूर डायलॉग पर बनी टैगलाइन प्रमोशनल वीडियो आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर रिलीज किया गया हैं। ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा वीवो आईपीएल 2021 एकबार फिर आपके स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है। अब समय है खोजने का किस तरह यह ब्लॉकबस्टर सीजन समाप्त होगा क्योंकि असली पिक्चर अभी बाकी है। इसकी शुरूआत 19 सितंबर से होगी।

इस प्रमोशनल वीडियो में धोनी एक अलग ही लुक में नज़र आ रहे हैं। बता दे वीडियो को देखकर ट्विटर पर माही के फैंस काफी कमेंट्स कर रहे हैं। कई फैंस तो उन्हें रणवीर सिंह से दूर रहने का सलाह दे रहे हैं।

बता दें कि भारत में होने वाले आईपीएल 2021 को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था, और अब इसके दूसरे फेज की शुरूआत 19 सितंबर से यूएई में होगी। आईपीएल 2021 के दूसरे सीजन का पहला मैच मुबंई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य ही खेला जाएगा।

LIVE TV