मोनिका भदौंरिया”बावरी” की रियल लाइफ तस्वीरें देख फैंस रह गए दंग

(अराधना)

बेहद पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। वहीं शो के हर किरदार भी अपने अलग अंदाज की वजह से काफी लोकप्रिय है। इन्हीं में से एक है बावरी जो शो में बाघा की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती हैं। शो में भले ही वह एक चुलबुली लड़की के रोल में है, लेकिन असल जिंदगी में वह शांत स्वभाव की है। और बेहद खूबसूरत भी है।

बावरी का असली नाम मोनिका भदौरिया है। मोनिका मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। शो में बावरी सिंपल सलवार सूट में पहनने वाली लड़की है। लेकिन असल जिंदगी में मोनिका काफी ग्लैमरस है। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत सी तस्वीरें हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह गए हैं। मोनिका आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं।

उनकी हर फोटोज में फैंस खूबसबूरत, ब्यूटीफुल, हॉट और कई तरह के कमेंट्स करते रहते हैं। इस वजह से मोनिका की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। यही नही शो की बेहद खूबसूरत किरदार बबीता जी से उनकी तुलना की जा रही है। मोनिका के फैंस उनको बबीता जी से भी ज्यादा खूबसूरत बता रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी ने अपनी बोलचाल से लोगों को खूब बहलाया है।

उनका शो के जेठालाल को गलत नाम से पुकारना फिर बोलना हाय-हाय गलती से मिस्टेक हो गई लोगों को खूब पसंद आता है। हालांकि पिछले कई दिनों से शो से दूर होने के बाद भी सुर्खिंयां बटोर रही हैं।

LIVE TV