यूपी में बिजली कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, ऊर्जा निगमों पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के बिजलीकर्मियों ने 16 मार्च की रात से 72 घंटे के लिए हड़ताल का एलान कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजते हुए ऊर्जा निगमों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हड़ताल का एलान करते हुए उन्होंने योगी सरकार से कहा है कि यदि हमारी मांगे 16 मार्च तक पूरी नहीं होगी तो उसी रात 10:00 बजे से सभी ऊर्जा निगम के बिजली कर्मचारी जूनियर इंजीनियर संविदा कर्मी 72 घंटे के हड़ताल पर चले जाएंगे। वही विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की शनिवार को हुई बैठक में बिजली कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में हुए समझौते का पालन नहीं होने पर विरोध जताया।

इस दौरान तय किया गया कि यदि 16 मार्च तक मांगे पूरी नहीं हुई तो उसी रात 10 बजे से सभी ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, संविदा कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में किसी भी परिस्थिति का पूर्ण उत्तरदायित्व ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन का होगा। इससे पहले 14 मार्च को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 15 मार्च को सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार रहेगा। बैठक के बाद पूरे मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। बैठक में राजीव कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह गुर्जर, जय प्रकाश, जीवी पटेल, मनीष कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

LIVE TV