देश

एकनाथ शिंदे को ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शनिवार को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार, उन्हें कल से बुखार, कमजोरी और बदन दर्द की शिकायत थी। एहतियात के तौर पर और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नियमित जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिंदे का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक कार्यभार और लगातार राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण प्रभावित हुआ है। बताया जाता है कि शुक्रवार को राज्य विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें बुखार आ गया और अत्यधिक कमजोरी महसूस हुई। उनकी खराब सेहत को देखते हुए शिंदे के दिन भर के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए और उन्हें इलाज के लिए ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button