Eid Milad-Un-Nabi 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने दी सभी को ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई, कहा….

भारत में नवरात्रि के बाद से त्यौहारों का शुभारंभ हो जाता है। एक के बाद एक त्यौहार आते ही रहते हैं। भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां के त्यौहारों में भी भाईचारे की झलक दिखाई देती है। ऐसे में हमारे देश के प्रधानमंत्री का दायत्व बनता है कि वे हर पर्व पर लोगों से वार्ता करने के साथ ही उन्हें बधाई व मंगलकामनाएं दें। देश में ईद मिलाद -उन- नबी का मनाया जा रहा है। बतादें कि इस दिन को हमारे मुस्लिम भाई पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के तैर पर याद करते हैं। वहीं इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर्व की बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘ मिलाद-उन-नबीं की शुभकामनाएं। आशा है कि यह दिन सभी ओर करुणा और भाईचारा कायम रखे। सब लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहें। ईद मुबारक!’।


आपको बतादें कि यह पर्व 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर की शाम तक मनाया जाता है। इस पर्व में जुलूस निकाला जाता है पर इस बार कोरोना महामारी के चलते जुलूस नही निकाला जाएगा। अशांका जताई जा रही है कि यदि जुलूस निकाला जाएगा तो बड़ी मात्रा में लोग होंगे जिससे कोरोना प्रचंड रुप ले सकता है। बतादें कि इस पर्व पर हर तरफ पाक दुआएं पढ़ी जाएंगी सभी तरह पर्व की धूम रहेगी। मोदी ने अपने ट्वीट से भाईचारे का संदेश हम भारतीयों को दिया है। भारत समेत कई अन्य देश जहां मुस्लिम समुदाय के लोग हैं वहां इन दो दिनों तक दावत जैसा माहौल बना रहेगा।

LIVE TV