UP Board 10th-12th Exam Time Table 2022: परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहाँ देखें पीडिएफ

(माही)

उत्तर प्रदेश की तरफ से UP BOARD की परीक्षाओं की सूची जारी कर दी गई है । यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10वीं और 12वीं के टाइम टेबल का पीडीएफ भी जारी कर दिया गया है । यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी । परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं का हिंदी विषय होगा।

यहाँ देखें टाइम टेबल का पीडीएफ-

  1. सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं ।
  2. इसके बाद आप हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के समय सारणी के लिंक पर क्लिक करें ।
  3. अब अपने आप हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का टाइम टेबल का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा ।

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी – 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान – 26 मार्च 2022
चित्रकला/कम्प्यूटर – 28 मार्च 2022
संस्कृत/संगीत वादन – 29 मार्च 2022
वाणिज्य – 30 मार्च 2022
विज्ञान – 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 9 अप्रैल 2022
गणित – 12 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल


हिन्दी – 24 मार्च 2022
संगीत गायन – 25 मार्च 2022
उर्दू/पंजाबी- 26 मार्च 2022
भूगोल/गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
चित्रकला/अर्थशास्त्र – 29 मार्च 2022
अंग्रेजी – 30 मार्च 2022
गणित प्रारंभिक /इतिहास – 31 मार्च 2022
जीवविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित – 4 अप्रैल 2022
कम्प्यूटर – 6 अप्रैल 2022
भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र – 7 अप्रैल 2022
संस्कृत – 9 अप्रैल 2022
समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान – 11 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र – 12 अप्रैल 2022

इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं । शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं ।

LIVE TV