ईडी स्पेशल कोर्ट ने सपा के पूर्व मंत्री पर तय किये आरोप, आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज हुआ केस

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर आरोप तय कर दिए गए हैं, ईडी स्पेशल कोर्ट ने गायत्री प्रजापति पर आरोप तय कर दिए हैं। सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी के विशेष न्यायाधीश ने आरोप तय कर दिए हैं। साथ ही न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय ने इस मामले में गवाही के लिए 12 जनवरी की तारीख तय की है।

आरोप तय किए जाने के दौरान गायत्री प्रजापति ने आरोपों से इनकार किया तथा विचारण की मांग की। ईडी की ओर से अदालत को बताया गया कि सतर्कता अधिष्ठान ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ गत वर्ष 26 अक्टूबर 2020 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद ईडी ने 14 जनवरी को अपनी जांच की शुरुआत की थी।

LIVE TV