शहद का रोजाना करें सेवन, कभी नहीं पड़ेगी अस्पताल जाने की जरुर

शहद का सेवननियमित रूप से शहद का सेवन करने से शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं। शहद मोटापा घटाता भी है और शहद मोटापा बढ़ाता भी है। शहद धरती पर पाया जाने वाला सबसे पुरानी मीठी चीज है। कई रेसिपी में इसका इस्‍तेमाल होता है। शहद आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो आज हम आपको आयुर्वेद के नुस्‍खे में बताने जा रहे हैं शहद का सेवन करने करने के फायदे। अगर आप नियमित रूप से एक चम्‍मच शहद का सेवन करेंगे तो आपको जल्‍दी अस्‍पताल नहीं जाना पड़ेगा।

शहद के फायदे:-

  1. दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए प्रतिदिन शहद खाना अच्छा रहता है।
  2. टमाटर या संतरे के रस में एक चम्मच शहद डालकर प्रतिदिन लेने से कब्ज की शिकायत दूर होने लगती है।
  3. पके आम के रस में शहद मिलाकर लेने से पीलिया में लाभ मिलता है।
  4. रोजाना शहद का सेवन करने से सेहत बनती है और शरीर मोटा होता है। दिमागी कमजोरियां दूर होती है।
  5. चेहरे की खुश्‍की दूर करने के लिए शहद, मलाई और बेसन का उबटन लगाना चाहिए। इससे चेहरे पर चमक भी आएगी।
  6. रोजाना शहद के सेवन से किडनी और आंत ठीक रहते आती है।
  7. शहद क्षतिग्रस्त त्वचा का उपचार करने में मददगार होता है। यह एक्जिमा, त्वचा की सूजन और अन्य त्वचा विकारों का भी प्रभावशाली तरीके से उपचार करता है।
  8. गर्मियों में रोजाना पानी के साथ शहद के सेवन से पेट हल्का रहता है।
  9. शहद के एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण कुछ बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकते हैं और इसलिए यह घावों, कटे और जले हुए स्थानों पर तथा खरोंच पर लगाया जाता है।
  10. शहद घाव को साफ करने, गंध और मवाद को दूर करने, दर्द को कम करने और तेजी से उपचार के लिए उपयोग होता है।
  11. शहद में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, सोडीयम फास्फोरस, आयोडीन पाए जाते हैं। रोजाना शहद का सेवन शरीर में शक्ति, स्फर्ति, और ताजगी पैदाकर रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ाता है।
  12. शहद का सेवन झाइयां और मुंहासे को दूर कर चेहरे पर कांति लाता है। आप गुलाब जल, नींबू और शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
  13. कफ एवं अस्थमा को शहद के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है। अदरक के रस में शहद मिलाकर देने से खांसी में आराम मिलता है।
  14. उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में शहद कारगर है।
  15. रक्त को साफ करने यानी रक्त शुद्धि के लिए भी शहद का सेवन करना चाहिए।
LIVE TV