राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू बनी बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की, जिसके बाद पूर्वी भारत से एक आदिवासी महिला को चुनने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू बीजेपी की उम्मीदवार होंगी।