ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ में कसे कसीदे, बोले- भारत में हो रहा असाधारण विकास

ट्रंपडेनांग (वियतनाम)। ट्रंप इन दिनों एशियाई दौरे के तहत वियतनाम की पहली यात्रा पर पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी भारत जैसे एक विशाल देश के लोगों को साथ लाने की दिशा में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, एपेक से बाहर के देश भी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति कर रहे हैं।

ट्रंप ने एपेक (एशिया पैसिफिक इकोनोमिक को-ऑपरेशन) के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की ‘असाधारण’ आर्थिक प्रगति की भी सराहना की।

इसके साथ ही एशिया-पैसिफिक के बजाय ‘इंडो-पैसिफिक’ की पैरोकारी कर दुनिया और क्षेत्रीय ताकतों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘अर्थव्यवस्था को बाहरी दुनिया के लिए खोलने के बाद से भारत ने असाधारण विकास किया है।

इससे देश में लगातार बढ़ रहे मध्य वर्ग के लिए मौकों की नई दुनिया सृजित हुई है। भारत स्वतंत्रता की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है, जो यह दर्शाता है कि 1.3 अरब की जनसंख्या वाला देश सफल संप्रभु लोकतांत्रिक राष्ट्र है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-आसियान और ईस्ट एशिया के शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए रविवार को फिलीपींस रवाना होंगे। ट्रंप भी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

LIVE TV