मुंबई। दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही। दिव्यांका की फैन फॉलोइंग को देखते हुए जाहिर है कि उनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबर ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित करती है। ऐसे में नई खबर ने दिव्यांका के फैंस के पैरों तले जमीन खिसका दी है।
‘दुल्हन’ के बाद दिव्यांका ने सबसे ज्यादा नाम इशिता के किरदार से कमाया है। शो ‘ये है मोहब्बतें’ ने दिव्यांका को बहुत कुछ दिया है। बतौर इशिता फैंस के साथ दिव्यांका ने काफी लंबा समय बिताया है। फैंस और दिव्यांका का ये साथ अब खत्म होने वाला है।
यह भी पढ़ें: तस्वीर ने किया फैंस को सरप्राइज, 38 दिन में शूटिंग पूरी
हाल ही में खबरों के मुताबिक आने वाले एपिसोड दिव्यांका के फैंस पर भारी पड़ने वाले हैं। मिंग एपिसोड में पीहू को बचाते हुए इशिता की मौत हो जाएगी। इस ट्रैक के साथ ही इशिता के किरदार का भी अंत हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Video: सशस्त्र बल के लिए रक्षा मंत्रालय का कैम्पेन, अक्षय-वरुण कर रहे सपोर्ट
हालांकि इन खबरों की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भ्ज्ञी एक बार ऐसी खबर आई थी लेकिन वह सभी खबरें अफवाहों की तरह हवा हो गई थीं।