
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई डिजिटल इंडिया पहल ने पिछले 11 वर्षों में भारत को डिजिटल इनोवेशन का वैश्विक मॉडल बना दिया है।
सीएम धामी ने कहा कि देश में अब 1.03 अरब से ज्यादा इंटरनेट कनेक्शन हो चुके हैं और भारतनेट परियोजना के तहत लगभग 2.20 लाख ग्राम पंचायतों तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच गई है। भारत अब दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल इकोसिस्टम में से एक बन गया है।
उत्तराखंड में डिजिटल क्रांति
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में भी डिजिटल सेवाएं दूरदराज के पहाड़ी इलाकों तक पहुंच चुकी हैं। UPI के जरिए गांवों और पर्यटन स्थलों में डिजिटल भुगतान आसान हो गया है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से पहुंच रहा है।



