ये एहतियात ही आपको बचा पाएंगे दुनिया की इस भयानक बीमारी से

एक उम्र के बाद अपनी सेहत का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ बीमारियां भी हमारा पीछा करने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम खुद को पहले से ही इन बीमारियों से लड़ने योग्य बना लें। आज हम आपको ऐसी बीमारी के बारे में बताएंगे जो तेजी से बढ़ती ही जा रही है।

टाइप 2 डायबिटीज

हम बात कर रहे हैं टाइप 2 डायबिटीज की। आज कल ये बीमारी सिर्फ बड़ों की ही अपनी चपेट में नहीं ले रही है बल्कि कम उम्र वालों को भी अपना शिकार बना रही है।

टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण-

प्यास ज्यादा लगना।

भूख न लगना।

घाव भरने में समय लगना।

धुंधला दिखना।

स्किन पर धब्बे और चक्कते पड़ना।

दिन भर थकावट लगना।

तेजी से वजन का घटना।

हाथों और पैरों में झनझनाहट और दिन भर दर्द रहना।

टाइप 2 डायबिटीज के कारण-

इस बीमारी से अगर घर में कोई बड़े ग्रसित हो चुके हो तो बच्चों में डायबीटीज होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

वजन अधिक होना।

शारीरिक थकान का ज्यादा होना।

व्यायाम न करना।

धूम्रपान का करना।

स्टेरॉयड और रक्त चाप की दवाओं का सेवन करना।

उच्च रक्त चाप का न होना।

ब्लड कोलेस्ट्रॉल या ट्राईग्लीसराइड का बढ़ना।

समय-समय पर चेक करें शुगर लेवर

डाक्टर्स के मुताबिक 30 साल से कम उम्र के हर व्यक्ति को बीच बीच में शुगर लेवर का टेस्ट करा लेना चाहिए। जिन लोग को पहले से ही डायबीटीज है उनको प्रोटीन युक्त डाइट लेनी चाहिए। डायबीटीज के पेशंट्स को अपनी आंखे,लिवर,किडनी और नर्वस सिस्टम को हमेशा सेफ रखें मतलब कि कैसे केयर रखें। साथ ही वे ऐल्कॉहॉल और तंबाकू का सेवन न करें।

डायबीटीज के मरीज देश में 7 करोड़ से ज्यादा 

डायबीटीज के मामले में भारत दुनिया के दूसरे नंबर पे है। देश में डायबीटीज के करीब 7 करोड़ 30 लाख मरीज है। भारत में कम उम्र में ही डायबीटीज के मरीजों की सख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इस बीमारी से बचने के लिए मोटापे को नियंत्रित करना सबसे जरूरी है।  

 

LIVE TV