Dengue Update: प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुँची 3607, दो लोगो की मौत

शकुन्तला

उत्तर प्रदेश के कई शहरो में बीते हफ्ते काफी बारिश हुई। बारिश तो थम गयी लेकिन अब डेंगू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिया है। हर दिन औसतन 100 से अधिक मरीज डेंगू के मिल रहे है। पिछले 14 दिनों में 1800 डेंगू के मरीज मिले है जबकि दो लोगो की मौत भी हो चुकी है। पूरे प्रदेश में अब तक डेंगू के 3607 मरीज मिल चुके है।

प्रदेश में बारिश के थमते ही डेंगू ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है हर दिन औसतन 100 से अधिक मरीज मिल रहे है। पिछले 14 दिनों में लगभग 1800 मरीज मिले है जिनमे से दो की मौत हो चुकी है। प्रदेश में डेंगू के मरीजो की कुल सांख्या 3607 पहुंच गयी है। अचानक से मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्रीय टीम ने भी प्रदेश में डेरा डाल दिया है।

सितम्बर माह में प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 1820 थी लेकिन 15 ऑक्टूबर तक मरीजों की संख्या बढ़कर 3607 हो गयी है। तेजी से बढ़ते डेंगू की वजह पिछले दिनों रुक रुक कर हुई बारिश को बताया जा रहा है। केंद्र की स्वास्थ टीम सोमवार को इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित आसपास के जिलों में निरीक्षण करेगी।

प्रदेश में चल रहे बचाव के कार्य भी परखेगी और जहां पर कोई कमी मिलेगी, वहां की टीम को गाइड करेगी। संयुक्त निदेशक (डेंगू) डा. विकास सिंघल ने बताया कि अभियान के तहत डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साल 2021 में 14 अक्तूबर तक डेंगू के कुल 15317 मरीज मिले थे, जबकि इस साल 3607 हैं। पिछले 14 दिन के हालात छोड़ दें तो प्रदेश में मरीजों की संख्या कम थी, लेकिन बारिश के बाद से मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

देवनागरी प्रयागराज में डेंगू के सबसे अधिक मामले

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 503 डेंगू के मरीज प्रयागराज में मिले है जिसके बाद दूसरे नंबर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। लखनऊ में 440, गाजियाबाद में 362, जौनपुर में 361 और वाराणसी में 130 मरीज मिले हैं।

प्लेटलेट्स और ब्लड प्रेसर पर रखे नज़र

लोहिया चिकित्सा संस्थान के डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि डेंगू होने पर मरीज को तरल पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लेंना चाहिए। प्लेटलेट्स के साथ ही ब्लड प्रेशर पर  निगरानी रखे और आवश्यकता पड़ने पर जांच कराएं। ब्लड प्रेशर अचानक कम या अधिक हो रहा है तो चिकित्सक से संपर्क करे। ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए।

LIVE TV