छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानें इसके पीछे की गंभीर वजह

नई दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर की एक छात्रा ने सोमवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने कहा कि बुराड़ी क्षेत्र में लड़की का उसके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन लड़की का परिवार इसके खिलाफ था।

आत्महत्या

उन्होंने कहा, “रविवार रात, लड़का व लड़की के परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था और पुलिस को सूचना दी गई थी। लड़की को हल्की चोटें आई थीं। उसकी एमएलसी (डॉक्टरी परीक्षण) के अनुसार उसे जान-पहचान के व्यक्ति ने चोट पहुंचाई।”

रोहिंग्या शरणार्थियों ने भारत से की ये बड़ी मांग, क्या हिन्दुस्तान कर पाएगा पूरा?

उन्होंने कहा, “वे सोमवार सुबह पुलिस में मामला दर्ज करने वाले थे।” उन्होंने कहा कि पुलिस को इस घटना की जानकारी सोमवार सुबह 9.35 पर फोन द्वारा हुई।

महिलाओं की शिक्षा से शिक्षित होगा राष्ट्र : वेंकैया नायडू

उन्होंने कहा, “लड़की की बहन ने उसे साड़ी के फंदे में छत के पंखे से लटका पाया।” लड़की श्याम लाल आनंद कॉलेज की छात्रा थी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV