उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली से लखनऊ मात्र 2 घंटे 10 मिनट में! अश्विनी वैष्णव ने दी बुलेट ट्रेन की बड़ी सौगात

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना होते हुए पश्चिम बंगाल तक चलने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस हाई-स्पीड ट्रेन से दिल्ली से लखनऊ की दूरी मात्र 2 घंटे 10 मिनट और जेवर से लखनऊ की दूरी सिर्फ 1 घंटे 40 मिनट में तय हो सकेगी।

रेल मंत्री ने कहा कि यात्री अब चाय-कॉफी पीते हुए आराम से लखनऊ पहुंच सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजट में शामिल इस प्रोजेक्ट से पूरे उत्तर प्रदेश के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का कायाकल्प हो जाएगा।

जेवर बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
इस मौके पर जेवर में दक्षिण कोरिया की कंपनी ‘कोरियन सर्किट्स’ और भारत की ‘अंबर इंटरप्राइजेज’ के संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास भी किया गया। यहां एचडीआई पीसीबी का उत्पादन होगा, जिससे मोबाइल, आईटी और सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि “यह नया उत्तर प्रदेश है, यहां रविवार को भी काम होता है।”

Related Articles

Back to top button