
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना मामलों में आई गिरावट के बाद दिल्ली की जनता को रहत देने के लिए फैसले लिए हैं।

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और जिम खोले जाने का फैसला लिया है। हालांकि नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज DDMA की मीटिंग में कई फ़ैसले लिए गए।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी नई कोरोना गाइडलाइन के अनुसार:
- दिल्ली में स्कूल सोमवार से खुलेंगे, 9वीं से 12वीं के स्कूल 7 फ़रवरी से खुलेंगे।
- ऑनलाइन क्लास भी अभी फिलहाल जारी रहेगी। धीरे-धीरे ऑनलाइन क्लास बंद करके स्कूल में सिर्फ़ ऑफ़लाइन क्लास ही चलेंगी।
- उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 14 फ़रवरी से 8वीं तक के सभी क्लास के लिये स्कूल खोल दिये जायेंगे। टीचर्स को पूरी तरह वैक्सीन लगी हो तभी स्कूल आने की अनुमति मिलेगी।
- कॉलेज में अब ऑनलाइन क्लास नहीं होगी। अब सात फरवरी से सिर्फ़ ऑफ़लाइन क्लास होंगी।
- नाइट कर्फ़्यू अब 11 बजे से शुरू होगा।
- रेस्टोरेंट अब 11 बजे तक खुल सकेंगे।
- सभी दफ़्तर अब 100% क्षमता के साथ खुलेंगे।
- जिम, स्पा और स्विमिंग पूल अब 7 फ़रवरी से खोल दिये जायेंगे।