Delhi corona update: दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1366 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 31,309 हुई

नई दिल्ली. भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम ही नही ले रही हैं| कोरोना ने भी दिल्ली को भी बुरी तरह चपेट में ले रखा हैं| दिल्ली में संक्रमितो  बढ़ती संख्या ने दिल्ली वासियों में काफी खौफ पैदा कर रखा   हैं | वहीं बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी को मात दे कर स्वस्थ भी हो रहे हैं |

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1366 नए मामले सामने आए | बढ़ते आकड़ों में दिल्ली में कुल संक्रमितो की संख्या 31,309 है, वहीं पिछले 24 घंटे में 504 लोग ठीक हुए हैं और सात लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल 31309 संक्रमितों में से 11861 लोग ठीक हो चुके हैं और 18543 केस एक्टिव हैं साथ ही 905 लोगों की मौत हो चुकी है।

LIVE TV