
देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से 5 पर्यटक बीच टापू पर फंस गए।
मंदिर दर्शन करने गए ये पर्यटक नदी किनारे थे, लेकिन पानी तेजी से बढ़ने के कारण चारों तरफ घिर गए। उन्होंने मदद के लिए चीख-पुकार मचाई।
रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही कैंट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF जवानों ने रस्सियों के सहारे एक-एक कर सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पूरा ऑपरेशन करीब एक घंटे चला।
सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया।
प्रशासन ने मानसून में नदी-नालों के पास जाने से बचने की अपील की है।




