IPL 2022 SRH vs DC: आज दिल्ली-हैदराबाद के बीच मैच, प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए किस टीम का पलड़ा भारी?

( रितिक भारती )

IPL2022: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदरबाद दोनों ही टीमें इस समय काफी चिंतित है। दिल्ली अपने मिडिल ऑर्डर से परेशान है। हैदराबाद अपने चोटिल खिलाड़ीयों और टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के नही चलने से परेशान है। दिल्ली कैपिटल्स को अगर हैदराबाद को पटखनी देती है तो उसे अपने दिग्गज खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वही हैदराबाद भी जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में खेला जाएगा दिल्‍ली-हैदराबाद मैच।

अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखने के लिये जूझ रहे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजों के सामने कड़ी परीक्षा होगी और उन्हें टीम की उम्मीदें जीवंत रखने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली को नौ मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा है। जिससे उसके प्रदर्शन और टीम संयोजन पर सवाल उठने लग गये हैं। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के चहेते ललित यादव अभी तक अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं, जबकि एनरिक नॉर्ट्जे का खास उपयोग नहीं किया गया हैं, जिन्हें दिल्ली ने नीलामी से पहले टीम में बनाये रखा था।

ऑलराउंडर ललित ने अभी तक नौ मैचों में केवल 137 रन बनाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 110 से कम हैं। उन्होंने चार विकेट लिये हैं। दिल्ली के गेंदबाजों में कुलदीप यादव (17 विकेट) और खलील अहमद (11) विकेट को छोड़कर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया है। मुस्ताफिजुर रहमान टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाये हैं।

प्रदर्शन टीम इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बर, डेविड वॉर्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्ट्जे, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी , ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल, केएस भारत और टिम सीफर्ट।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरण, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, रोमारियो शेफर्ड, मार्को यानसेन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार , सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।

LIVE TV