जेनिफर से लेकर विकास गुप्ता तक, ये स्टार्स हुए दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित
मुंबई। मुंबई में आयोजित हुए ‘दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में कई हस्तियों को सम्मानित किया गया है। बॉलीवुड स्टार्स के अलावा इनमें कई छोटे पर्दे के स्टार्स भी थे। उन सभी को ये अवार्ड अलग अलग कैटिगरी के लिए दिया गया है।
सोशल मीडिया पर तकरीबन सभी स्टार्स ने अवार्ड के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। दादा साहब फालके अवार्ड से सम्मानित होने के बाद स्टार्स काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। मुख्य तौर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में योगदान देने वाले लोगों के काम की सराहना करते हुए उनको ये अवार्ड दिया जाता है।
ये स्टार्स हुए सम्मानित –
- दिलजीत दोसांझ – ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी ऑफ ईयर
- जेनिफर विंगेट – बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा
- करण पटेल – बेस्ट एक्टर मेल (टीवी)
- करण सिंह ग्रोवर – स्टाइल इंफ्लूएंसर ऑफ द ईयर
- आशीष चंचलानी – बेस्ट डिजिटल इंफ्लूएंसर
- हिना खान – बेस्ट एंटरटेनर ऑफ रियलिटी शो (बिग बॉस)
- सुमोना चक्रबर्ती – बेस्ट कॉमिक परफॉर्मर ऑफ द ईयर
- विकास गुप्ता – ब्रेक थ्रू आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
- रोहन मेहरा – पीपल्स च्वाइस अवार्ड (मेल)
- प्रिंस नरुला और युविका चौधरी – बेस्ट कपल ऑफ द ईयर
- लोपामुद्रा राउत – पीपल्स च्वाइस अवार्ड (फीमेल)
v