आयुर्वेद : गौशाला में खोला गया कोविड केयर सेंटर, मरीजों को मिल रही गाय के दूध और गोमूत्र से बनीं दवाएं

कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए तरह-तरह के दावे और वादे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीमारी को भगाने के लिए इस समय गोमूत्र का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। ताजा मामला गुजरात से सामने आया है। यहां उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के टेटोडा गांव में स्थित गौशाला में 5 मई को कोविड केयर केंद्र खोला गया।

दरअसल इस केंद्र में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। यहां मरीजों को गाय के दूध और गौमूत्र से बनी हुई आयुर्वेदिक दवाएं दी जा रही हैं। यहां खास बात यह भी है कि इस केंद्र में मरीजों का निशुल्क इलाज हो रहा है। इस केंद्र का नाम वेदालक्षन पंचगव्य आयुर्वेद कोविड अलगाव केंद्र रखा गया है। इस केंद्र में आयुर्वेद के अलावा जरूरतमंद मरीजों को अंग्रेजी दवाएं भी दी जा रही है। केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कोविड लक्षणों वाले मरीजों को पंचगव्य आयुर्वेद चिकित्सा के जरिए इलाज किया जा रहा है। इसमें देसी गायों का दूध, घी, गोमूत्र से तैयार आयुर्वेदिक दवाएं भी शामिल हैं। यहां दो आयुर्वेदिक चिकित्सक बैठते है। इसी के साथ यहां दो एमबीबीएस डॉक्टर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

LIVE TV