Covid-19: क्या गाय का गोबर है कोरोना की रामबाण दवा? जानिए डॉक्टरों की राय

देश में कोरोना लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर के कारण हालात दिन पर दिन बद लसे बत्तर होते जा रहे हैं। इसका का भी इस पर जोर नहीं चल पा रही है। वहीं अभी तक इसका कोई पक्का इलाज भी नहीं आ सका है जिसके कारण लोगों में गफलत मची हुई है। लेकिन इस बीच लोग गाय के गोबर को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। इसी के साथ कई लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने और कोरोना को भगाने के लिए गाय के गोबर का प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों का मानना है कि गाय का मूत्र कोरोना संक्रमित के लिए वैक्सीन का काम करता है। लेकिन इन दावों के बीच डॉक्टरों की राय क्या है?

अगर कोरोना वायरस से डर कर आप ने भी गाय के मूत्र और गोबर का प्रयोग करना शुरु कर दिया है तो सावधान हो जाएं क्योंकि इसे लेकर डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है। आपको बता दें कि इसे लेकर डॉक्टरों ने कहा कि इसकी प्रभावशीलता का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है और इससे अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा भी है। डॉक्टरों ने कहा कि हमें इस संकट काल में अपने दिमाग से काम लेना चाहिए नहीं तो जान बचाने के प्रयास में आप खुद की जान ले सकते हैं। यह बेहद जरूरी है कि हमें किसी भी तरह का इलाज करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

LIVE TV