#Birthdayspecial : कोर्ट ने लगाया था देव आनंद को ब्‍लैक कोट पहनने पर बैन

देवआनंद पर बैनमुंबई। देव आनंद को याद करने वाले आज भी उन्‍हें एवरग्रीन बोलते हैं। देव आनंद के फैंस के लिए उनका प्‍यार उनके मरने के बाद भी कम नहीं हुआ। 26 सितंबर 1923 को जन्‍मे देवआनंद का आज जन्‍मदिन है।

बॉलीवुड में लंबे करियर के साथ देव आनंद से जुड़े कई दिलचस्‍प किस्‍से भी हैं। कुछ सुरैया के लिए उनकी मोहब्‍बत को बयां करते हैं तो कुछ खुद उनके बाकियों की दीवानगी को। अपने दौर में देवआनंद से ज्‍यादा स्‍मार्ट और हैंडसम कोई भी नहीं था। यहां तक कि खुद ये शब्‍द उनकी पर्सनैलिटी बयां करने के लिए कम हैं।

यह भी पढ़ें:  देखें : सीक्रेट सुपरस्‍टार का नया गाना ‘आइ विल मिस यू’

देव आनंद कुछ भी पहन लेते थे उनपर बहुत जंचता था। खास कर काला कोट और सफेद शर्ट। देव आनंद के लिए लड़कियां इस कदर दीवानी थीं कि आत्‍महत्‍या तक कर लेती थीं। सुनने में बेहद अटपटा लगता है लेकिन सच तो यह है कि पहली बार कोर्ट ने किसी एक्टर के कपड़ों को सुनिश्‍चित करते हुए उसपर पाबंदी लगा दी थी।

यह भी पढ़ें:  वोग के बेमिसाल 10 साल के मौके पर इस अंदाज में दिखे सितारे

कोर्ट की तरह से देव आनंदको काला कोट पहनने पर पाबंदी लगा दी गर्इ थी। यह कोई मजाक नहीं था। ऐसा सच में हुआ था। असल में लड़किया उन्‍हें सफेद शर्ट और काले कोट में देखकर पागल हो जाती थी। उन्‍हें ऐसे देख वो कुछ भी कर बैठती थीं। कई तो आत्‍महत्‍या तक कर बैठी थीं। ऐसे में कोर्ट को बीच में आना पड़ा और नतीजन देवआनंद का काला कोट पहनना बैन हो गया। ये घटना फिल्‍म काला पानी के बाद की है।

3 दिसंबर 2011 में देवआनंद इस दुनिया को छोड़कर चले गए। लेकिन आज भी वह सबकी यादों में जीवित हैं। जिद्दी से बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले देवआनंद को साल 2001 में पद्म भूषण और 2002 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया था।

LIVE TV